गूगल ने फादर्स-डे की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। दुनियाभर में हर साल जून का तीसरा रविवार फदर्स-डे के रूप में मनाया जाता है। सर्च इंजन गूगल ने भी अपने अंदाज में फादर्स-डे मनाया। उसने अपने होमपेज डूडल को इस खास दिन के लिए तैयार किया।

रविवार सुबह इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने जैसे ही सर्च इंजन गूगल का रुख किया, उन्हें कुछ अलग नजारा दिखा। अवसर रहा-फादर्स-डे का। गूगल ने होमपेज पर दो जोड़े जूते बनाए। इनमें एक जोड़ा जूता किसी बड़े व्यक्ति यानी पिता तो दूसरा जोड़ा किसी बच्चे का द्योतक था। कम शब्दों में कहे तो पिता के संतान से उसके रिश्ते को बयां कर रहा था।

गूगल के छह वर्ण मसलन ‘जी’, ‘ओ’, ‘ओ’, ‘जी’, ‘एल’, ‘ई’ में पिता के जूतों ने ‘ओ’, ‘ओ’ का काम किया। डूडल पर कर्सर रखते ही ‘हैप्पी फादर्स डे’ लिखा नजर आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493