गूगल ने ‘फादर ऑफ मोंटाज’ को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 22 जनवरी (आईएएनएस)।सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को रूस के फिल्म निर्देशक और ‘मोंटाज के जनक’ सर्गेइ आइसेन्स्टाइन की 120वीं जयंती पर उनके सम्मान में डूडल बनाया।

डूडल में फिल्म की रोल से गूगल बना नजर आ रहा है जो सिनेमा में उनके योगदान को प्रदर्शित करता है। डूडल में मोंटाज के प्रभाव को भी दर्शाया गया है। डूडल में सर्गेइ की छवि भी नजर आ रही है जिनके हाथ में फिल्म का रोल और कैंची है।

प्रतिभाशाली रूसी फिल्मकार 1920 की शुरुआत में फिल्मों के निर्माण के तरीके को बदलने के लिए जाने जाते हैं।

सर्गेई का जन्म आज के ही दिन 1898 में हुआ था। वह अपने पीछे प्रयोगों की एक समृद्ध विरासत छोड़ गए जो जटिल और कई मायनों में अतुलनीय है।

लातविया में जन्में सर्गेइ ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए और आर्किटेक्टचर और इंजीनियरिंग की और बाद में वह बोल्शेविक क्रांति में अपने योगदान के लिए रेड आर्मी में शामिल हो गए।

इस दौरान उनके अंदर थियेटर का शौक विकसित हुआ और वह मॉस्को में एक डिजाइनर के तौर पर काम करने लगे।

उन्होंने 1925 में ‘स्ट्राइक’, ‘बैटलशिप पोटेमकिन’ (1925), ‘अक्टूबर’ (1928), ‘अलेक्जेंडर नेवस्की’ (1938) और ‘क्यू वीवा मेक्सिको’ (1979) जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया और मोंटाज के अपने सिद्धांतों के माध्यम से संपादन में अतुलनीय योगदान दिया।

11 फरवरी को 1948 में सिर्फ 50 वर्ष की उम्र में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493