मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी एक फिल्म के प्रचार अभियान के लिए एक आउटडोर लोकेशन पर केवल प्राकृतिक रोशनी में शूटिंग का लुत्फ उठाया। इस शूटिंग में किसी प्रकार की कृत्रिम रोशनी, स्टूडियो सेटअप या प्रॉप का इस्तेमाल नहीं किया गया।

वरुण फिल्म ‘अक्टूबर’ के प्रचार अभियान के लिए शॉट देते नजर आए जिसे फोटोग्रॉफर जतिन कंपानी ने शूट किया।
वरुण ने ट्वीट कर कहा, “पहली बार एक फिल्म का पोस्टर केवल प्राकृतिक रोशनी में शूट किया जहां चारों और केवल प्रकृति थी। अक्टूबर, 13 अप्रैल।”
इस पोस्टर को शूट करने के दौरान किसी भी तरह के कृत्रिम प्रकाश का इस्तेमाल नहीं किया गया।
शूजीत सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ में अभिनेत्री बनीता संधू भी नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath