गूगल ने बनाया रेनकोट के अविष्कारक मैकिन्टोश का डूडल

नई दिल्ली, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। गूगल ने गुरुवार को अपने डूडल के जरिए रेनकोट के अविष्कारक चार्ल्स मैकिन्टोश को उनके 250वें जन्मदिन पर याद किया।

स्कॉटिश रसायनशास्त्री ने वॉटरप्रूफ मैटीरियल का अविष्कार किया था।

डूडल में मैकिन्टोश को रेनकोट पहने बारिश में खड़े दिखाया गया है।

गूगल ने एक बयान में कहा, “उनके अविष्कार का 1823 में पेटेंट हुआ था। उन्होंने कोल-तार नैप्था और रबर के साथ प्रयोग किया था, जिसके बाद उन्हें लगा कि दोनों को फैब्रिक के साथ मिलाकर वॉटरप्रूफ मैटीरियल बनाया जा सकता है।”

ब्रिटेन में अब किसी भी प्रकार के रेनकोट को ‘मैक’ कहा जाता है।

ग्लासगो में जन्मे मैकिन्टोश का योगदान केवल वॉटरप्रूफ फैब्रिक के अविष्कार तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने ब्लाट फर्नेसों को और अधिक प्रभावशाली बनाने का तरीका खोजा था और साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का भी अविष्कार किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493