नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। गूगल ने बुधवार को अपना 19वां जन्मदिन ‘सरप्राइज स्पिनर’ डूडल के साथ मना रहा है। इसमें यूजर को स्नेक गेम के नए संस्करण सहित 19 गेम नजर आएंगे जिसे पिछले कई सालों में गूगल ने लांच किए हैं।

गूगल के ‘सरप्राइज’ के जरिए जन्मदिन का जश्न मनाने का कारण यह है कि ऐसा माना जाता है कि इसके संस्थापकों लैरी पेज और सर्गी ब्रिन की मुलाकात संयोगवश हुई थी।
गूगल ने कहा, “जीवन आश्चर्यो से भरा है और गूगल का इतिहास ऐसी चीजों से भरा पड़ा है, वास्तव में हम यहां उनके बगैर नहीं होते।”
लैरी पेज 1997 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंम्पयूटर विज्ञान में पी.एच.डी करने आए थे, वहीं पर उनकी मुलाकात सर्गी ब्रिन से हुई।
दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्ज इंजन के मुताबिक, दोनों की यह मुलाकात एक खुशनुमा सरप्राइज बन गई।
वहां से दोनों एकसमान उद्देश्य के साथ आए और सूचनाओं को व्यवस्थित कर सभी के लिए सुलभ बनाने की ठानी।
अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए दोनों ने एक गैराज में काम करना शुरू कर दिया जो गूगल का पहला कार्यालय माना जाता है।
गूगल का इस्तेमाल फिलहाल 160 देशों में 4.5 अरब से ज्यादा लोग करते हैं।
dharmpath.com dharmpath