गूगल 20 लाख एंड्रॉयड डेवलपरों को देगी प्रशिक्षण : पिचई

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। वैश्विक सर्च इंजन गूगल अगले तीन साल में 20 लाख नए एंड्रॉयड डेवलपरों को प्रशिक्षित करेगी। यह बात गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचई ने यहां गुरुवार को कही। पिचई तीन दिनों के दौरे पर भारत आए हैं।

यहां के श्रीराम कॉलेज में छात्रों को संबोधित करते हुए पिचई ने कहा, “हम 30 विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर 20 लाख एंड्रॉयड डेवलपरों को प्रशिक्षण देंगे। यह काम तीन साल की अवधि में होगा।”

उन्होंने कहा, “कार्यबल में अधिक डेवलपर होने से कई चीजों का समाधान होगा।”

उन्होंने बुधवार को घोषित सार्वजनिक वाई-फाई परियोजना के बारे में कहा कि उसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

पिचई ने बताया कि यह दुनिया की ऐसी सबसे बड़ी परियोजना है, जिसमें 400 रेलवे स्टेशनों को वाई-फाई से लैस किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493