पिता के स्वास्थ्य को लेकर भावुक हुईं शूमर

लॉस एंजेलिस, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और स्टैंड-अप कॉमेडियन एमी शूमर एक टीवी शो पर अपने पिता के स्वास्थ्य के बारे में बातें करते हुए भावुक हो गईं। एमी के पिता मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को अक्षम कर देने वाले लाइलाज रोग ‘मल्टीपल स्क्लेरोसिस’ से जूझ रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एबीसी के शो ‘बार्बरा वॉल्टर्स प्रेजेंट्स : द 10 मोस्ट फेसिनेटिंग पीपल ऑफ 2015’ में साक्षात्कार के दौरान अभिनेत्री ने अपने बीमार पिता के बारे में बातें साझा कीं।

एमी ने कहा, “वे स्वस्थ नहीं हैं। किसी दिन वे स्वस्थ होते हैं तो हम बातें और हंसी-मजाक करते हैं और किसी दिन मैं जब अपने पिता से मिलने जाती हूं, वे बेहद तकलीफ में होते हैं।”

अभिनेत्री ने कहा, “उन्हें शारीरिक तकलीफ थी, तब मैने अपने परिवार में सबकी देखभाल का जिम्मा संभाला। मैं सबको खुश रखूंगी। मैं सबको एकजुट रखती हूं।”

एमी की फिल्म ‘ट्रेनरेक’ में उनकी भूमिका ऐसी महिला की है जिसके वृद्ध पिता की मृत्यु हो जाती है।

एमी ने इस किरदार को खुद चुना था और टेक्सस स्थित ऑस्टिन में 2015 एसएक्सएसडब्ल्यू फिल्म समारोह में कहा था, “इस फिल्म में काफी कुछ मेरी जिंदगी की कहानी है। यह ऐसी स्थिति के बारे में है जिससे मैं लगातार लड़ रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493