अनिल के बेटे की ‘मिर्जिया’ के टीजर की सराहना

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी फिल्म ‘मिर्जिया का टीजर शुक्रवार को रिलीज हुआ, जिसे सिनेजगत ने दिल खोलकर सराहा। इस फिल्म से ‘झकास’ अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

शुक्रवार को जारी हुए टीजर में नवोदित अभिनेता हर्षवर्धन और सैयामी खेर की हल्की सी झलक देखने को मिली। इसे फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

-फरहान अख्तर : ‘मिर्जिया’ का टीजर हाजिर है। अच्छा सुनाई-दिखाई पड़ रहा है।

-ऋतिक रोशन : राकेश ओमप्रकाश मेहरा आप हर दफा चौंका देते हैं और प्रेरित करते हैं। यह कमाल का है। अच्छा दिख रहा है।

-दीपिका पादुकोण : मैं इसे लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हूं और देखे बिना ही उनका काम मेरा पसंदीदा हो गया है।

-प्रियंका चोपड़ा : फिल्मों में स्वागत है हर्षवर्धन। ‘मिर्जिया’ का टीजर जबर्दस्त लग रहा है।

-आलिया भट्ट : ट्रेलर देखने का इंतजार नहीं कर सकती।

-जैकलिन फर्नाडीज : जारी ‘मिर्जिया’ के टीजर के प्रति थोड़ा प्यार दिखाएं।

-अदिति राव हैदरी : क्या टीजर है।

-दिव्या दत्ता : ‘मिर्जिया’ का टीजर होश उड़ा देने वाला है।

-आथिया शेट्टी : गो मिर्जा गो। किस्मत आपका साथ दे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493