थिएगो का इंग्लिश प्रीमियर लीग में जाने से इनकार

म््यूनिख, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले स्पेनिश मिडफील्डर थिएगो अलसांटरा ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज किया है और कहा है कि वह जर्मन फुटबाल क्लब के साथ ही खुश हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार थिएगो ने प्रीमियर लीग के संदर्भ में कहा, “मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगा कि यह लीग कमाल की है। हो सकता है कि वह विश्व की सबसे अच्छी लीग हो लेकिन मैं बायर्न के साथ खुश हूं। ”

थिएगो 2013 में बायर्न के साथ जुड़े थे।

मैनचेस्टर यूनाइटेड में दिलचस्पी के बावजूद भी थिएगो ने जर्मन क्लब से जुड़ने का फैसला किया था। उन्हें जर्मन क्लब में 2.5 करोड़ यूरो में चार साल के लिए खरीदा था।

उन्होंने कहा, “ऐसा कोई प्रस्ताव कभी नहीं था। डेविड डे गिआ चाहते थे कि मैं क्लब से खेलूं। उन्होंने इटली के खिलाफ हुए फाइनल मैच में मुझे गेंद पर लिखकर ऐसा संदेश भेजा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493