गृह मंत्री अमित शाह और BJP को उद्धव ठाकरे की चुनौती- ‘साथ कराएं BMC और विधानसभा चुनाव

शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर हमला बोला. मुंबई में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि वह शिवसेना को आगामी बीएमसी चुनाव (BMC Election) में हराकर दिखाएं. शिवसेना प्रमुख ने कहा कि मुंबई और शिवसेना का अटूट संबंध है.

उद्धव ठाकरे के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, ‘मैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य विधानसभा चुनाव के साथ BMC चुनाव कराने की चुनौती देता हूं. हम शिवसेना की ताकत दिखाएंगे. पहले भी कई निजाम और शाह ने मुंबई पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन अपने नापाक प्रयास में विफल रहे.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493