PFI के खिलाफ NIA-ED का बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

NIA-ED Raids at PFI office: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने और ईडी ने देश के 10 राज्यों में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के ठिकानों पर छापेमारी की है. NIA ने पीएफआई से जुड़े 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सूत्रों ने दी है. मिली जानकारी के अनुसार, एनआईए और ईडी ने बृहस्पतिवार सुबह आतंकवादियों का कथित तौर पर समर्थन करने वाले व्यक्तियों, पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) सहित अन्य समूहों के खिलाफ बड़े पैमाने पर देशव्यापी छापेमारी अभियान शुरू किया. एक अधिकारी ने बताया कि ‘अब तक की सबसे बड़ी जांच’ के तहत कथित तौर पर आतंकवदियों को धन मुहैया कराने, उनके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करने और लोगों को प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ने के लिए बरगलाने में शामिल व्यक्तियों के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493