गृह सचिव को क्यों हटाया गया, नहीं पता : राजनाथ

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि तत्कालीन गृह सचिव एल.सी.गोयल को क्यों हटाया गया।

सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, “मुझे नहीं पता कि गोयल को क्यों हटाया गया।”

गोयल 1979 बैच के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) हैं। उन्होंने 31 अगस्त को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दे दी थी।

वित्त मंत्रालय के अधीन आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के रूप में कार्यरत राजीव महर्षि को गोयल की जगह गृह सचिव बनाया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493