गेट पर खड़ा युवक ट्रेन से गिरा, मौत

बेंगलुरू से निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन 22693 राजधानी एक्सप्रेस के कोच बी-7 की सीट 63 पर भजन सिंह सफर कर रहा था। सफर के दौरान अचानक वह गायब हो गया। जब वह नहीं मिला तो हड़कंप मच गया। इसकी सूचना झांसी कंट्रोल रूम को दी गई। ट्रेन झांसी स्टेशन पहुंची। जीआरपी व आरपीएफ प्लेटफॉर्म पर पहुंचे।

इसके बाद यात्रियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसे भोपाल और बीना के बीच गेट पर खड़े देखा गया था। इस पर झांसी रेलवे अधिकारियों ने बीना और भोपाल के बीच उसे तलाशने के लिए कहा। तलाशने पर पता चला कि उसकी ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।

जीआरपी ने मृत युवक के परिजनों से संपर्क किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493