‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीजन-7 का क्लाइमेक्स लीक

वाशिंगटन, 27 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के सातवें सीजन के अंतिम एपिसोड के छोटे पर्दे पर प्रसारित होने के ठीक एक दिन पहले एचबीओ हैकर्स ने खुद ‘मिस्टर स्मिथ’ बताते हुए इसका क्लाइमेक्स लीक कर दिया।

मैशबल के मुताबिक, एचबीओ द्वारा रिलीज 1.5 टेराबाइट डेटा चुराने वाले हैकिंग समूह ने कहानी के गोपनीय हिस्से को लीक कर दिया कि शो के इस सीजन का अंत किस तरह से होगा।

रपट के मुताबिक, “मैशबल ने गोपनीय सारांश पढ़ लिया है, लेकिन उसने ज्यादा जानकारी प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है।”

हैकिंग को लेकर एचबीओ ने कहा कि मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हैकर्स जानकारी चुराना जारी रख सकते हैं।

एचबीओ ने कहा, “हम इस गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं।”

हैकिंग समूह ने एचबीओ से करीब 65 लाख डॉलर के बिटकॉइन की मांग की है, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है।

हालांकि, समूह ने दावा किया है कि उसने चुराए गए डेटा को तीन ग्राहकों को बेच दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493