लंदन, 13 मई (आईएएनएस)। ब्रिटिश अभिनेता चार्ली हननैम का कहना है कि वह टीवी श्रृंखला ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के कलाकारों के साथ काम करना पसंद करेंगे, इससे पहले उन्होंने व्यस्तता के चलते मजबूर होकर इसमें काम करने से इनकार कर दिया था।
वेबसाइट ‘मेट्रो डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 37 वर्षीय अभिनेता ने यह खुलासा किया कि काम में व्यस्तता के चलते उन्होंने एचबीओ के लोकप्रिय टीवी शो में काम करने के प्रस्ताव को मना कर दिया था।
हननैम ने कहा, “मैं ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में कैमियो करना पसंद करूंगा, कुछ समय पहले उन लोगों ने मुझे शो में कैमियो करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैं किसी और प्रोजेक्ट के फिल्मांकन में व्यस्त था, इसलिए मैं इसे नहीं कर सकता था, लेकिन शायद भविष्य में करूं, कौन जानता है..।”
‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ श्रंखला के सातवें सीजन का प्रीमियर 16 जुलाई को होगा। भारत में इसकी वापसी स्टार वर्ल्ड चैनल पर प्रसारण के साथ होगी। शो के अंतिम सीजन का प्रसारण 2018 में होने की संभावना है।
बड़े पर्दे पर हननैम फिलहाल वानर्स ब्रदर्स की फिल्म ‘किंग आर्थर : लीजेंड ऑफ द सोर्ड’ में नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath