मैं बहुत आत्मविश्वासी नहीं : जेसिका चेस्टन

लॉस एंजेलिस, 13 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका चेस्टन का कहना है कि उनमें आत्मविश्वास की कमी है और उनका मानना है कि मनोरंजन उद्योग एक ऐसा पेशा है, जहां खुद के बारे में सकारात्मक महसूस करना मुश्किल है।

चेस्टन ने ‘बेलफास्टटेलीग्राफ डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया, “यह एक ऐसा उद्योग नहीं जो आपको आत्मविश्वासी बनाता है, इसे वास्तव में आपको अपने भीतर ढूंढ़ना होगा। मैं बहुत ज्यादा आत्मविश्वास महसूस नहीं करती हूं।”

चेस्टन खुद को अजीब और शर्मीली मानती हैं और उन्हें लगता है कि कई मौकों पर वह असामाजिक हो सकती हैं।

उन्होंने कहा, “मैं वास्तव में अजीब और शर्मीली महिला हूं, मैं बहुत ज्यादा सामाजिक नहीं हूं और बहुत कुछ हो रहा है.. लैंगिक राजनीति व मेहनताना में अंतर और महिलाओं द्वारा उनकी जरूरतों के बारे में बात नहीं किए जाने के बारे में बात कर रही हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493