ब्राजील में पीली बुखार से इस साल हुईं 259 मौतें

रियो डि जिनेरियो, 13 मई (आईएएनएस)। ब्राजील ने देशभर में, खासकर दक्षिण-पूर्व में पीली बुखार से इस साल 259 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक, पीली बुखार से 259 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है, अन्य 47 मौतों की जांच चल रही है और 115 मौतें अन्य कारणों से होने के कारण इसे पीली बुखार से मरने वालों की सूची से हटा दिया गया है।

पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 756 हो गई है, जबकि अन्य 622 संभावित मामलों का विश्लेषण स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

ब्राजील के दक्षिण-पूर्वी राज्य मिनास गेरेइस और एस्पिरिटो सैंटो सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, जहां क्रमश: 488 और 324 मामलों की पुष्टि हुई है।

यह बीमारी एडीज एजिप्टी मच्छर से फैलती है, जो जीका, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी फैलाता है।

ब्राजील सरकार ने गुरुवार को जीका वायरस को लेकर घोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल को हटा लिया, जो नवंबर 2015 में घोषित हुआ था। डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में भी कमी दर्ज हुई है।

इन मामलों में कमी के लिए एडीज एजिप्टी मच्छर के प्रजनन को रोकने के लिए सरकार और जनता द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों को जिम्मेदार बताया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493