‘गेम ऑफ थ्रोन’ में जॉन स्नो की वापसी एक राज : अमांडा

लॉस एंजेलिस, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ऐसा लग रहा है कि ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में जॉन स्नो का किरदार जीवन और मौत के बीच हिचकौले खा रहा है।

अभिनेत्री अमांडा पीट का कहना है कि उनके पति और काल्पनिक टेलीविजन धारावाहिक के सह-निर्माता डेविड बेनिऑफ ने कीट हैरिंगटन द्वारा निभाए जा रहे किरदार जॉन स्नो के भाग्य के बारे में सोच रखा है और यह उनके लिए भी एक राज है।

अमांडा (44) ने कहा कि वह शो में जॉन स्नो की वापसी को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। शो के पांचवें सीजन के आखिरी एपिसोड में जॉन का किरदार अन्य महत्वपूर्ण किरदारों में शामिल था।

पांचवें सीजन के बाद से ही दर्शकों को जॉन स्नो की वापसी की उम्मीद है।

शो के पांचों सीजन का प्रसारण स्टार वर्ल्ड एचडी और स्टार वर्ल्ड में हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493