गेरार्ड के साथ खेलना सपना सच होने सरीखा रहा : स्टरिज

लीवरपूल, 1 जून (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर क्लब लीवरपूल के स्ट्राइकर डेनियल स्टरिज ने क्लब छोड़कर चले गए कप्तान स्टीवन गेरार्ड के साथ खेलने को सपना सच होने सरीखा बताया।

स्टरिज ने कहा कि गेरार्ड ने टीम के अनेक साथी खिलाड़ियों का करियर संवारने में अहम भूमिका अदा की।

इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम के कप्तान रह चुके गेरार्ड अमेरिकी लीग टूर्नामेंट मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के क्लब एलए गैलेक्सी से जुड़ने वाले हैं।

गेरार्ड लीवरपूल के साथ 17 वर्षो तक जुड़े रहे।

स्टरिज ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी गेरार्ड की सराहना की और कहा कि गेरार्ड ने लुइस सुआरेज और माइकल ओवेन जैसे अपने साथी स्ट्राइकरों पर सकारात्मक प्रभाव डाला।

लीवरपूल की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को स्टरिज के हवाले से कहा गया है, “मेरे खयाल से हर स्ट्राइकर गेरार्ड के साथ खेलने का सपना देखता होगा, क्योंकि उनके साथ खेलते हुए आपको हमेशा मौके मिलते रहते हैं, और आपको हमेशा गोल करते रहते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493