गैमलिन की छवि खराब करने पर केजरीवाल की निंदा

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप राज्यपाल नजीब जंग की लड़ाई में अब केंद्र सरकार भी कूदती दिख रही है। केंद्र सरकार ने रविवार को केजरीवाल द्वारा पूवरेत्तर समुदाय से आने वाली वरिष्ठ नौकरशाह शकुंतला गैमलिन की ‘छवि खराब करने की दुर्भाग्यपूर्ण हरकत’ की निंदा की।

गैमलिन दिल्ली की कार्यवाहक मुख्य सचिव हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, “मैं केजरीवाल और उनकी सरकार द्वारा धमकी, दबाव डालने और छवि खराब करने की दुर्भाग्यपूर्ण हरकत की कड़ी निंदा करता हूं।”

रिजिजू ने यहां संवाददाताओं को बताया, “पूवरेत्तर के लोग गैमलिन की छवि खराब करने की बेवजह की हरकत से आहत हैं।”

उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली गैमलिन एक अच्छी अधिकारी हैं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि दिल्ली में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों और कार्यो के संबंध में विशेष प्रावधान है।

उल्लेखनीय है कि गैमलिन ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के आपत्ति जताए जाने के बावजूद शनिवार को दिल्ली की कार्यवाहक मुख्य सचिव का पद संभाला।

उपराज्यपाल जंग ने उन्हें यह अतिरिक्त प्रभार निवर्तमान मुख्य सचिव के.के. शर्मा के निजी काम के चलते अमेरिका में होने की वजह से सौंपा है।

गैमलिन 1984 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने उन पर कुछ बिजली कंपनियों के हितों को बढ़ावा देने के लिए ‘आक्रामक तरीके से उनकी पैरवी’ करने का आरोप लगाया है।

पार्टी ने जंग पर गैमलिन की नियुक्ति करके निर्वाचित सरकार को दरकिनार करने का आरोप भी लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493