गैरी बारलो ने रॉबी विलियम्स को चेताया

लंदन, 18 जुलाई (आईएएनएस)। गायक गैरी बारलो ने ‘टेक दैट’ बैंड के पूर्व सदस्य रॉबी विलियम्स को चेतावनी दी।

यह चेतावनी रॉबी के ‘द एक्स फैक्टर’ शो से बतौर जज जुड़ने से पहले दी है।

बारलो ने ‘द सन डॉट कॉ डॉट यूके’ को बताया, “यह बहुत अच्छा होने वाला है लेकिन मुझे पता है कि इस शो के साथ और क्या होगा। मुझे पता है कि यहां आपके साथ क्या होगा। आपको आगे बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। मैंने उन्हें बताया कि यह आपका बहुत समय लेगा जिसका लोगों को एहसास भी नहीं है। ये थकाने वाला है।”

उन्होंने कहा, “शो में आपको आठ घंटे रहना होता है जब तक पूरी तरह थक नहीं जाते हैं।”

उन्होंने हालांकि दर्शकों से विलियम्स के जंगली तेवरों को देखने के लिए शो देखने का आग्रह किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493