बिहार में धूप व उमस भरी गर्मी

पटना, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह तेज धूप निकली है। इस बीच पिछले कई दिनों से तेज बारिश नहीं होने के कारण उमस भरी गर्मी का दौर जारी है।

राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री और गया व पूर्णिया का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण उमस भरी गर्मी जारी रहेगी। इस दौरान तेज बारिश की संभावना नहीं है। कुछ क्षेत्रों में हालांकि हल्के बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

राजधानी पटना का मंगलवार का अधिकतम पारा 35.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493