गोडिन के गोल की बदौलत हॉटस्पर से जीता एटलेटिको

मेलबर्न, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उरुग्वे के खिलाड़ी डिएगो गोडिन के गोल की बदौलत आस्ट्रेलिया दौरे पर स्पेनिश फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने अपने पहले दोस्ताना मुकाबले में टॉटेनहम हॉटस्पर को 1-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, दौरे पर पहुंचने के एक दिन बाद ही एटलेटिको ने अपनी अच्छी फॉर्म का उदाहरण दिया।

स्पेनिश क्लब में हालांकि, खेल के दौरान तीन बदलाव किए गए। इससे हॉटस्पर के खिलाफ क्लब का रक्षात्मक खेल मजबूत हुआ, लेकिन एटलेटिको को फिर भी गोल करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सिमोन ने 4-4-2 की रणनीति में गोडिन मोंटेनेग्रिएन स्टीफान साविक और ब्राजीलियाई खिलाड़ी फेलिपे लुइस तथा क्रोएशिया के सीमे व्रसाल्जको को रक्षात्मक पंक्ति में रखा। मिडफील्ड में पुर्तगाल के खिलाड़ी टियागो मेंडेस, सॉल निगुएज, गाबी और घाना के थोमस को रखा गया था, जबकि हेक्टर हर्नादेज और फर्नादो आक्रामक पंक्ति में थे।

स्पेनिश क्लब के लिए पहले हाफ की समाप्ति पर गोडिन ने फ्री किक पर गोल किया, जिसकी बदौलत टीम ने जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493