हैदराबाद के पास परिवार के 5 सदस्यों ने की आत्महत्या

हैदराबाद, 30 जुलाई (आईएएनएस)। हैदराबाद के पास रंगा रेड्डी जिले में शनिवार को एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि एक महिला ने अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ शनिवार सुबह चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने भी घंटेभर पहले आत्महत्या कर ली थी।

यह घटना रंगा रेड्डी जिले के घटकेसर मंडल के अंकुशपुर में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आदिलाबाद जिले के सिंचाई विभाग में कार्यरत सत्यनारायण (58) ने शुक्रवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

इससे दुखी होकर उनकी पत्नी मीरा (51), बेटी स्वाति (33), नीलिमा (28) और बेटे शिवरामकृष्ण (22) ने भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या की वजह वित्तीय एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बताई जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493