Saturday , 18 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » भारत » गोदावरी नदी में गिरा वाहन, 22 की मौत

गोदावरी नदी में गिरा वाहन, 22 की मौत

हैदराबाद, 13 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) गोदावरी नदी में गिर गई, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना शनिवार सुबह हुई। एमयूवी तूफान डॉवलेश्वरम पुल के ऊपर से गोदावरी नदी में गिर गई।

मृतकों में नौ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। बचाव कर्मियों ने एक 13 साल के लड़के को बचा लिया है।

हादसे के पीड़ित विशाखापत्तनम जिले के अच्युतापुरम गांव के रहने वाले थे और तिरुपति में तीर्थाटन के बाद लौट रहे थे।

गोदावरी नदी में गिरा वाहन, 22 की मौत Reviewed by on . हैदराबाद, 13 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) गोदावरी नदी में गिर गई, जिसमें हैदराबाद, 13 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (एमयूवी) गोदावरी नदी में गिर गई, जिसमें Rating:
scroll to top