गोपाल दास ‘नीरज’ का अंतिम संस्कार अलीगढ़ में होगा

लखनई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी के लोकप्रिय कवि एवं गीतकार गोपाल दास ‘नीरज’ के पार्थिव शरीर को शनिवार को आगरा लाया गया।

उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को यहां से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ले जाया जाएगा।

उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से आगरा लाया गया, जहां उन्होंने गुरुवार रात को दम तोड़ दिया था। वह 94 वर्ष के थे। उनके पार्थिव शरीर को सरस्वती नगर के उनके निवास पर रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में लोग इस दिग्गज को अंतिम विदाई देने आ रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेता उन्हें अंतिम विदाई देने आगरा पहुंचे।

नीरज समाजवादी पार्टी के करीबी थे और उनके पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से निजी संबंध थे। लोकप्रिय कवि जैसे अरुण जेमिनी, अशोक चक्रधर और सुरेंद्र शर्मा भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए आ रहे हैं।

गोपाल दास नीरज पद्म भूषण से नवाजा जा चुका है। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला है।

उनके परिवार के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि उनके पार्थिव शरीर को अलीगढ़ ले जाया जाएगा, जहां नुमाइश ग्राउंड में लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उनका अंतिम संस्कार शाम लगभग चार बजे होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493