नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। गोपाल बागले ने सोमवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का पदभार संभाल लिया। बागले विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान मामले से जुड़े विभाग की अगुवाई कर चुके हैं।
भारतीय विदेश सेवा के 1992 बैच के अधिकारी बागले इससे पहले काठमांडू में भारतीय दूतावास में प्रेस काउंसलर के तौर पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह विदेश मंत्रालय के विदेश प्रचार विभाग में निदेशक के तौर पर भी सेवा दे चुके हैं।
बागले 2011 से 2014 तक पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त रह चुके हैं। वह मंत्रालय के पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान (पीएआई) प्रभाग की अगुवाई कर चुके हैं। वह अक्टूबर 2014 से दिसंबर 2015 तक संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
पूर्व प्रवक्ता विकास स्वरूप को कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
विकास स्वरूप ने अपने विदाई ट्वीट में कहा, “आज (सोमवार को) मैं आधिकारिक प्रवक्ता पद से विदाई लेता हूं, यह काम मेरे लिए असाधारण सम्मान की बात रहा।”
स्वरूप ने कहा, “मैं मेरा स्थान ले रहे गोपाल बागले को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह विदेश मंत्रालय के संचार को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही रूप में नए स्तर पर ले जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath