गोमांस निर्यात पर प्रतिबंध चाहता है संघ

भोपाल, 3 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के मध्य क्षेत्र संघचालक अशोक सोहनी ने कहा है कि संघ गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में है। संघ ने अपनी मंशा से सरकार को अवगत करा दिया है।

झारखंड के रांची में हुई संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे सोहनी ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि गोमांस को लेकर देश में छिड़ी बहस के बीच संघ का क्या मत है, इस पर उनका कहना था कि संघ की मंशा है कि गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगे। इस मंशा से संघ ने सरकार को अवगत करा दिया है, मगर यह प्रतिबंध लगाना कितना व्यावहारिक है, यह सरकार को तय करना है।

देश में किसानों की बढ़ती आत्महत्याओं के सवाल पर सोहनी ने कहा कि गांव आत्मनिर्भर हो और किसान जैविक खेती को अपनाएं तो खेती और किसानों का यह हाल नहीं होगा। उन्होंने संघ द्वारा कई क्षेत्रों में जैविक खेती के प्रयोग का ब्योरा दिया और उस प्रयोग को सफल बताया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संघ का शहरी और ग्रामीण इलाकों में विस्तार हो रहा है, स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ रही है। इसमें युवा और विद्यार्थी बड़ी संख्या में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493