गोमांस पर पाबंदी के लिए गुजरात में 8 युवकों ने खाया जहर

अहमदाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। गोमांस पर प्रतिबंध की मांग को लेकर राजकोट जिले के जिलाधिकारी के कार्यालय के समाने आठ युवकों ने गुरुवार को कथित तौर पर कीटनाशक खाकर खुदकुशी का प्रयास किया।

घटना के बाद आठों युवकों को अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही इस घटना की खबर फैली, गो संरक्षण अभियान ने सौराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित कर दिया।

राजकोट में ग्रीनलैंड क्रॉसिंग के निकट यातायात अवरुद्ध करने का प्रयास कर रहे 18 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, गुजरात गो रक्षा एकता समिति के लगभग 50 कार्यकर्ता अपराह्न 12.15 बजे के आसपास जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और अपनी मांग के समर्थन में नारे लगाना शुरू कर दिया।

घटनास्थल पर कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंचने के पूर्व ही आठ युवकों ने कपास के पौधों पर छिड़के जाने वाले कीटनाशक को खा लिया।

जिन लोगों ने खुदकुशी की कोशिश की है, वे सौराष्ट्र के मोर्बी, गोंदाल, थंगाध, जामनगर, लिंबदी व जासदन से राजकोट पहुंचे थे।

यह प्रदर्शन गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने के लिए दबाव बनाने को लेकर दिल्ली में जारी भूख हड़ताल के समर्थन में किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493