गोमेज ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया

बर्लिन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मारियो गोमेज ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लेने की घोषणा की।

गोमेज ने फेसबुक पर लिखा, “राष्ट्रीय टीम में मेरा समय रोमांच से भरपूर रहा। हमेशा चीजें आसान नहीं रही और ना ही मैं हमेशा सफल हुआ लेकिन टीम के साथ मेरा समय बेहतरीन रहा। मैं काफी लोगों से मिला जिनसे मैं जुड़ा रहूंगा। अब समय आ गया है कि मैं युवा खिलाड़ियों के लिए जगह बनाऊ और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और खुद को साबित करने का मौका दूं ताकि वह जर्मनी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं।”

गोमेज ने कहा, “आने वाला हर खिलाड़ी बेहतरीन है! मैं हमेशा डीएफबी टीम से जुड़ा रहूंगा और मैं जर्मनी के अन्य लोगों की तरह टीम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं।”

33 वर्षीय गोमेज ने जर्मनी के लिए 2007 में अपना पहला मैच ख्ेाला था और 78 मैचों में कुल 31 गोल दाग चुके हैं। बायर्न म्यूनिख के इस पूर्व खिलाड़ी ने 2010 और 2018 फीफा विश्व कप में भाग लिया है इसके साथ ही वह 2008 और 2012 यूरोपीय चैम्पियनशिप में भी टीम का हिस्सा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493