डोविजियोसो ने जीती चेक गणराज्य मोटोजीपी

बर्नो (चेक गणराज्य), 6 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के आंद्रेया डोविजियोसो और डुकाती के रेसर ने चेक गणराज्य ग्रैंडप्री मोटोजीपी रेस में जीत हासिल की।

स्पेन के मार्क माक्र्वेज और रेप्सोल होंडा टीम के रेसर ने भले ही इस रेस में जीत हासिल नहीं की, लेकिन विश्व रैंकिंग में बढ़त हासिल कर ली है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, डोविजियोसो ने पहले लैप के बाद पोल पोजीशन हासिल की थी। उन्होंने एक घंटे और 56.177 मिनट में अपनी रेस पूरी की।

इटली के रेसर के पीछे उनकी टीम के साथी और स्पेनिश रेसर जॉर्ज लोरेंजो थे।

माक्र्वेज ने भले ही इस रेस में तीसरा स्थान हासिल किया हो, लेकिन वह अब भी विश्व रैंकिंग में 165 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।

इटली के दिग्गज वालेंटीनो रोस्सी और यमाहा टीम के रेसर को इस रेस में दूसरा स्थान हासिल हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493