गोम्स को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया : आप

नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा के अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार एल्विस गोम्स के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनीतिक षडयंत्र रचने का आरोप लगाया। आप ने कहा कि गोम्स को राजनीतिक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है।

गोवा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के दफ्तर से गोम्स के लौटने के कुछ ही देर बाद यहां मीडिया को संबोधित करते हुए आप के प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि गोम्स के खिलाफ जून में तब प्राथमिकी दर्ज की गई थी जब उन्होंने आप में शामिल होने के लिए वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) ले लिया था।

उन्होंने प्राथमिकी को पांच साल पुराने एक मामले से जुड़ा बताया और आरोप लगाया कि ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि गोम्स ने आप में शामिल होने का निर्णय लिया था।

आशुतोष ने एक वीडियो क्लिप भी दिखाई जिसमें गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर और उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को गोम्स की सराहना करते देखा जा सकता है और जिसमें उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि मामले में वह (गोम्स) शामिल नहीं हैं।

आशुतोष ने कहा कि लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री पद का पार्टी प्रत्याशी घोषित होते ही उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने समन भेज दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘आप’ को धमकाने की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप के विधायकों पर अत्याचार करने के बाद भाजपा गोवा में भी यही कर रही है। वे दिल्ली में नाकाम रहे और उनका यही हश्र गोवा में भी होगा। हम लोग धमकी से नहीं डरेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493