गोरखपुर-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 5 फेरे बढ़े

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने शनिवार को बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व से चल रही आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया, “इस निर्णय के तहत 04046 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी आनंद विहार टर्मिनस से 23, 30 जुलाई, 6, 13 एवं 20 अगस्त प्रत्येक रविवार को चलाई जाएगी। 04045 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी गोरखपुर से 24, 31 जुलाई, 7, 14 एवं 21 अगस्त प्रत्येक सोमवार को अतिरिक्त फेरों हेतु चलाई जाएगी। ये गाड़ियां पूर्व में घोषित समय एवं ठहराव के साथ चलाई जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493