उन्होंने बताया कि निरस्तीकरण के तहत 55019/55020 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर और 55115/55116 भटनी-छपरा-भटनी सवारी गाड़ी 29 जनवरी को निरस्त रहेगी।
यादव ने बताया, “मार्ग परिवर्तन के तहत 15531 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 29 जनवरी को अपने निर्धारित मार्ग छपरा-सीवान-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं रि-शिड्यूलिंग के तहत 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वाचल एक्सप्रेस 29 जनवरी को गोरखपुर से अपने निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।”
dharmpath.com dharmpath