गोरखपुर मामला : 7वें आरोपी गजानन ने समर्पण किया

अदालत ने चीफ फार्मासिस्ट गजानन और मंगलवार को गिरफ्तार किए गए सहायक लेखाकार संजय त्रिपाठी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब पुलिस और एसटीएफ बाकी बचे दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

इस मामले में गिरफ्तार निलंबित प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा, पूर्व प्राचार्य की पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, एनेस्थीसिया के हेड डॉ. सतीश कुमार को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने उनके खिलाफ सबूत की मांग की। विवेचक ने सुबूत के लिए समय मांगा, जिस पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 20 सितंबर तय की है।

इस मामले में महानिदेशक चिकित्सा-शिक्षा डॉ. केके गुप्ता की तहरीर पर 23 अगस्त को पुलिस ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें तत्कालीन प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्र, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, वार्ड 100 के एनएचएम के नोडल अधिकारी डॉ. कफील खान, लिपिक सुधीर पांडेय, एनेस्थिसिया के विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार, लेखाकार संजय त्रिपाठी, गजानन जायसवाल, उदय शर्मा और मनीष भंडारी शामिल है। इनमें से सात लोग अब तक पकड़े जा चुके हैं।

अब आरोपी उदय शर्मा और मनीष भंडारी की तलाश चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493