प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि शोध पीठ के इन पदों पर नियुक्ति न्यूनतम आवश्यकता के अनुरूप छात्रों की संख्या उपलब्ध हो जाने की स्थिति में चरणबद्ध तरीके से प्रशासकीय विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।
डॉ. शर्मा ने बताया कि महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोध पीठ में निदेशक का एक पद, उपनिदेशक के दो पद, सहायक निदेशक के चार पद, संयुक्त शोध-अध्येता के दो पद, वरिष्ठ शोध-अध्येता के दो पद, कनिष्ठ शोध-अध्येता के चार पद, सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष का एक पद, प्रशासनिक अधिकारी का एक पद, कैटलागर का एक पद, डेटा एंट्री ऑपरेटर का एक पद (आउटसोर्सिग के माध्यम से), तकनीकीज्ञ का एक पद, कनिष्ठ सहायक के तीन पद तथा चतुर्थ श्रेणी के चार पद (आउटसोर्सिग के माध्यम से) भरे जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath