गोरखपुर हादसे पर आप ने फूंका योगी का पुतला, इस्तीफे की मांग (फोटो सहित)

आप जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने कहा, “इन मौतों के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। भाजपा के नेता घटना की जांच एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के बजाय घटना को भ्रामक बता रहे हैं। इस भयानक त्रासदी के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री योगी को नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।”

आप जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे निर्दोष जनता की जान बचाई जा सके।

उन्होंने सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की सहयोग राशि दी जाए। यूथ विंग के सह प्रभारी कमर अब्बास ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में घोर लापरवाही है, चरम सीमा पर भ्रष्टाचार व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के तमाम बड़े अफसर, रसूखदार नेता इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं, जिसकी वजह से किसी अप्रिय घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच नहीं हो पाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493