मुंबई, 9 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ की शूटिंग शुरू हो गई है और इसे लेकर अरशद वारसी, कुनाल खेमू, नील नितिन मुकेश और परिणीति चोपड़ा बेहद उत्साहित हैं।
रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 2006 में आई पहली फिल्म ‘गोलमाल’ का तीसरा सीक्वल है। इससे पहले इसके दो ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल-3’ सीक्वल 2008 और 2010 में रिलीज हुए थे।
अरशद, कुनाल, नील और परिणीति ने अपने-अपने ट्विटर खातों पर फिल्म के चारों भागों के क्लिपबोर्डो की एक फोटो साझा की है।
नील ने इस फोटो को साझा करते हुए एक संदेश में लिखा, “शुरू हो गया है और मस्ती जारी रहेगी। ‘गोलमाल अगेन’। शूटिंग का पहला दिन।”
अरशद ने लिखा, “पागलपन की आज (गुरुवार) शुरुआत हो गई है। हमने ‘गोलमाल-4’ की शूटिंग शुरू कर दी है।”
कुनाल ने कहा, “और एक बार फिर शुरुआत हो गई है।”
परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, “गोलमाल 1,2,3 और अब 4, चलो अब करके दिखाएं। पिछली फिल्मों के लिए तालियां।”
‘गोलमाल अगेन’ इस साल छह अक्टूबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath