भोपाल, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अनुसूचित (आदिवासी) क्षेत्र के नगरीय निकाय में आगामी महीनों में होने वाले चुनाव में पहली बार मल्टी पोस्ट (एक से ज्यादा पद) वाली ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा।
भोपाल, 9 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के अनुसूचित (आदिवासी) क्षेत्र के नगरीय निकाय में आगामी महीनों में होने वाले चुनाव में पहली बार मल्टी पोस्ट (एक से ज्यादा पद) वाली ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा।
यह जानकारी गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने अनुसूचित-क्षेत्र में स्थित नगरीय निकायों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक में दी।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयुक्त आर. परशुराम ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों से रिव्यू, रिपेयर एंड प्रिपेयर सूत्र का पालन करने की बात कही, जिसके तहत अधिकारी निर्वाचन कार्यो की समीक्षा, सुधार और उसकी तैयारियों पर काम करें।
परशुराम ने कहा कि अनुसूचित क्षेत्र के 53 नगरीय निकाय में आगामी महीनों में होने वाले निर्वाचन में पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का उपयोग होगा। मतदाता-सूची बनाने में जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) का इस्तेमाल होगा। आधार कार्ड के माध्यम से मतदाताओं की पहचान की जाएगी। आयोग के एप का अधिकतम उपयोग किया जाएगा।
बैठक में आयुक्त ने ‘ऑनलाइन सिस्टम’ से संबंधित पुस्तक और पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान आयोग की प्रतिनिधि फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता-सूची पुनरीक्षण का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के साथ ही निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियों को आयोग के निर्देशानुसार करते हुए पारदर्शिता बरती जाए।
dharmpath.com dharmpath