काठमांडू, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी नेपाल में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कथित गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने के मामले में नेपाल, भारत से विवरण मांगेगा।
काठमांडू, 25 नवंबर (आईएएनएस)। पूर्वी नेपाल में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कथित गोलीबारी में चार लोगों के घायल होने के मामले में नेपाल, भारत से विवरण मांगेगा।
नेपाल के गृह मंत्री शक्ति बसनेत ने यह बयान संसदीय समिति की बैठक में दिया। उन्होंने समिति सदस्यों को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय भारत का ध्यान इस मामले की तरफ खींचेगा।
एसएसबी ने सुनसारी जिले के भंताबारी में नो मैन्स लैंड (दसगजा क्षेत्र) इलाके में गोली चलाई थी। इसमें नेपाल के नागरिक अशोक यादव, नरेश यादव, मनोज यादव और सरोज यादव घायल हो गए थे।
सुनसारी के मुख्य जिला अधिकारी रविलाल पंटा ने बताया कि एसएसबी कर्मियों ने स्थानीय लोगों और खाद ले जा रहे एक वाहन चालक के बीच विवाद के दौरान गोली चला दी।
घायलों को सुनसारी के धरान में बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ साइंसेज में भर्ती कराया गया है।
जिला पुलिस प्रमुख संजय राज शर्मा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि सातान एसएसबी चौकी के प्रभारी रणबीर सिंह ने एक फोन काल में भंताबारी में गोली चलाने की बात कथित रूप से मानी है। इसमें उन्होंने यह भी कहा है कि एसएसबी कर्मियों ने नेपाल नियंत्रित भूमि पर गोली चलाकर गलत किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath