बांग्लादेश : आईएस के प्रचार में लिप्त युवक गिरफ्तार

ढाका, 25 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का प्रचार करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ढाका महानगर पुलिस (डीएमपी) ने बुधवार को कहा कि मंगलवार रात ढाका से नाहिद हुसैन (25) को गिरफ्तार किया गया।

डीएमपी ने कहा, “गिरफ्तार युवक इंटरनेट पर फर्जी नाम से आईएस का प्रचार कर रहा था।”

इसके अलावा गिरफ्तारी के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।

युवक को ऐसे समय में गिरफ्तार किया गया है, जब बांग्लादेश में दो विदेशियों, कुछ धर्मनिरपेक्ष लेखकों और पुलिसकर्मियों की हत्या में जिहादियों की संलिप्तता से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493