गोलीबारी में दो अमेरिकी पुलिसकर्मी घायल, संदिग्ध की मौत

वाशिंगटन , 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोस्टन शहर में गोलीबारी के दौरान दो अमेरिकी पुलिस अधिकारी घायल हो गए और एक संदिग्ध को मार दिया गया।

वाशिंगटन , 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। बोस्टन शहर में गोलीबारी के दौरान दो अमेरिकी पुलिस अधिकारी घायल हो गए और एक संदिग्ध को मार दिया गया।

पुलिस ने कहा कि पुलिस अधिकारियों पर बुधवार की रात गोलीबारी की गई, जब वे एक व्यक्ति के बंदूक के साथ होने की एक कॉल का जवाब दे रहे थे।

एनबीसी न्यूज के मुताबिक, बोस्टन पुलिस आयुक्त विलियम इवांस ने संवाददाताओं से कहा कि एक अधिकारी को कई गोली लगी जिससे उसकी हालत गंभीर है, जबकि दूसरे अधिकारी की हालत स्थिर है।

इवांस ने ट्विटर पर कहा, अधिकारी एक व्यक्ति के बंदूक के साथ ग्लैडस्टोन स्ट्रीट पर रात 10.51 बजे होने के संबंध में एक कॉल का जवाब दे रहे थे, तभी अधिकारियों पर गोलीबारी हुई।

इवांस ने संवाददाताओं से कहा कि एक संदिग्ध को मार दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी एक घरेलू घटना के कॉल का जवाब दे रहे थे।

इवांस ने कहा, “कमांडिंग अधिकारियों ने अंदर जाकर खतरे को बहुत जल्दी बेअसर कर दिया, जिससे कोई दूसरा नहीं मारा गया। “

बोस्टन पुलिस ने ट्विटर पर निवासियों से कहा कि वह अपने घरों में रहें और एक संदिग्ध की तलाशी जारी है, लेकिन करीब 30 मिनट बाद यह कहा गया कि एक संदिग्ध का पता चल गया है और आदेश वापस ले लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493