गोलीबारी में 2 घायल, नियोक्ता पर हमले का आरोप

नई दिल्ली, 21 सितम्बर (आईएएनएस)। गोली चलने से शुक्रवार को दो लोग घायल हो गए। पीड़ितों के दोस्त ने बताया कि उनके नियोक्ता के रिश्तेदार ने गोली मारकर उन्हें घायल किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में वे घायल हुए।

दोनों घायल व्यक्ति दक्षिण दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक कबाड़खाने (स्क्रैप हाउस) में काम करते थे।

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने बताया, “गुरुवार मध्यरात्रि के बाद पैसे को लेकर हुए विवाद में दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी।”

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी रामेश्वर (19) और सुनील (21) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है।

उनके मित्र राजू चौधरी ने आईएएनएस को बताया, “रामेश्वर को आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में स्थानांतरित कर दिया गया है। डॉक्टर ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर है और उनके बचने की उम्मीद कम है।”

चौधरी की शिकायत है कि सुनील का बयान रिकार्ड करने के बाद भी पुलिस प्राथमिकी (एफआईआर) नहीं दर्ज कर रही है।

उन्होंने कहा, “हम सुबह से थाने में हैं, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।”

उन्होंने बताया कि कबाड़खाने के मालिक के एक रिश्तेदार ने तब उन दोनों पर गोली चलाई, जब वे सो रहे थे।

चौधरी ने कहा, “पहले उन्होंने रामेश्वर के सिर में गोली मारी और बाद में सुनील को निशाना बनाया।”

उन्होंने बताया कि दोनों पीड़ितों और नियोक्ता (मालिक) के बीच कोई अनबन नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493