गोली लगने से घायल न्यायाधीश की पत्नी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

गुरुग्राम, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। हरियाणा में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है जबकि उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। इन दोनों लोगों को न्यायाधीश की सुरक्षा के लिए उन्हें मिले हरियाणा पुलिस के सुरक्षा गार्ड ने गोली मार दी थी।

फॉरेंसिक विशेषज्ञ व चिकित्सक दीपक माथुर ने आईएएनएस को बताया, “रितु (38) की बीती रात मंौत हो गई।”

पुलिस गार्ड ने न्यायाधीश के बेटे ध्रुव (18) को भी गोली मारी गई थी। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

गोली मारने वाला हरियाणा पुलिस का कांस्टेबल महिपाल सिंह न्यायाधीश श्रीकांत के साथ दो साल पहले जुड़ा था। वह महेंद्रगढ़ का रहने वाला है।

सेक्टर 49 में जिस दौरान हमला हुआ, उस वक्त न्यायाधीश श्रीकांत सरकारी गाड़ी में मौजूद नहीं थे।

माथुर ने आईएएनएस को बताया, “रितु के सीने पर दो गोली लगी थीं। उनकी अधिक खून बहने की वजह से मौत हो गई।”

पुलिस अधिकारी ने बताया, हत्या की जांच के लिए पूर्वी गुरुग्राम के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493