गोल्ड ईटीएफ का अक्षय तृतीया पर बेहतर प्रदर्शन

चेन्नई/नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अक्षय तृतीया के दिन मंगलवार को जहां धातु रूप में सोने के मूल्य में विशेष बदलाव नहीं हुआ, वहीं शेयर बाजारों में इसके डीमैट रूप के मूल्य में तेजी दर्ज की गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में कैनरा रोबेको, एचडीएफसी, रेलीगेयर, कोटक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) म्यूचुअल फंड के गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में तेजी रही। जबकि बिड़ला सन लाइफ, गोल्डमैन सैक्स और आईडीबीआई के गोल्ड ईटीएफ में गिरावट दर्ज की गई।

गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेट फंड (जीईटीएफ) एक प्रकार का ईटीएफ होता है, जिससे सोने के मूल्य का पता चलता है। यह धातु सोने का प्रतिनिधित्व करने वाली इकाई होती है। यह कागज या डीमैट रूप में हो सकती है। इन इकाइयों में शेयर बाजारों में किसी भी आम कंपनी के शेयरों की तरह कारोबार होता है।

इसके जरिए एक आम निवेशक बिना वास्तविक सोने को पास में रखे इसमें कारोबार कर सकता है।

मंगलवार को कैनरा रोबेको म्यूचुअल फंड (एफएफ) गोल्ड ईटीएफ 1.28 फीसदी तेजी के साथ 2,595 रुपये पर बंद हुआ, जो एक दिन पहले 2,560 रुपये पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी जीईटीएफ प्रति यूनिट 0.95 फीसदी तेजी के साथ 2,560 रुपये पर, रेलगेयर इनवेस्को जीईटीएफ 0.43 फीसदी तेजी के साथ 2,570 पर बंद हुआ। कोटक जीईटीएफ 0.34 फीसदी तेजी के साथ 246.80 रुपये और एसबीआई जीईटीएफ 0.25 फीसदी तेजी के साथ 2,552 रुपये पर बंद हुआ।

गिरावट वाले जीईटीएफ में बिड़ला सन लाइफ एमफ-जीईटीएफ 0.86 फीसदी गिरावट के साथ 2,575 रुपये पर, गोल्डमैन सैक्स जीईटीएफ 0.15 फीसदी गिरावट के साथ 2,475 रुपये पर और आईडीबीआई जीईटीएफ 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 2,590 रुपये पर बंद हुआ।

रेलीगेयर कैपिटल एसेट मैनेजमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का ने आईएएनएस को मुंबई से फोन पर मंगलवार को कहा, “प्रारंभिक संकेतों के मुताबिक इस साल अक्षय तृतीया के अवसर पर हमारे जीईटीएफ में गत वर्ष के मुकाबले करीब 30 फीसदी अधिक निवेश हुआ है।”

वास्तविक सोने के बाजार में दूसरी ओर आभूषण रिटेलरों ने बिक्री में 15-25 फीसदी बढ़ोतरी की बात कही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493