‘गोल्ड’ के टीजर में अक्षय कुमार का लुक लुभा रहा

मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। ओलंपिक में हॉकी में भारत की पहली स्वर्ण जीत को दर्शाती फिल्म ‘गोल्ड’ के टीजर में अक्षय कुमार 1946 के पीरियड लुक में नजर आ रहे हैं।

अक्षय फिल्म में एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने ओलंपिक के खेल में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जिताया था। 40 के दशक पर आधारित फिल्म के टीजर में उस जीत को खूबसूरती से दर्शाया गया है।

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म के टीजर को साझा करते हुए कहा, “अभी तक इंडिया चुप था। अब हम लोग बोलेंगे और दुनिया सुनेगी।”

रीमा कागती द्वारा निर्देशित इस फिल्म के साथ टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493