गोल्फ : इंडियन ओपन में खेलेंगे चार एमेच्योर खिलाड़ी

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। दुबई स्थित भारतीय गोल्फ खिलाड़ी रयान थॉमस मार्च में भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले इंडियन ओपन में शिरकत करेंगे। इस प्रतियोगिता में वह पहली बार अपनी सरजमीं पर किसी पेशेवर टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे।

थॉमस महज 17 साल के हैं और सर्वोच्च वरीयता प्राप्त एमेच्योर भारतीय गोल्फ खिलाड़ी हैं। उनकी मौजूदा रैंकिंग 94वें है।

थॉमस के अलावा भारतीय गोल्फ यूनियन (आईजीयू) ने तीन अन्य एमेच्योर खिलाड़ियों को नौ मार्च से गुड़गांव के डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री कल्ब के गैरी प्लयर्स कोर्स में खेले जाने वाले इंडियन ओपन में खेलने की मंजूरी दे दी है।

इस टूर्नामेंट में थॉमस के अलावा तीन अन्य एमेच्योर गोल्फ खिलाड़ी अमेरिका स्थित रिगेल फर्नाडिस, युवराज संधू, यशस चंद्रा शामिल हैं। इन तीनों खिलाड़ियों की उम्र 20 साल से कम की है।

थॉमस ने कहा, “यह मेरे लिए सपने सच होने जैसा है।”

थॉमस ने इससे पहले दुबई डेसर्ट क्लासिक ओपन में भारत के दो शीर्ष खिलाड़ियों एस.एस.पी. चौरसिया और अनिर्बान लाहिड़ी के साथ शिरकत की थी और कट पार करने में कामयाब रहे थे।

फर्नाडिस इस समय अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं और साथ-साथ गोल्फ खेल रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से ही यह टूर्नामेंट खेलना चाहता था। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।”

थॉमस और फर्नाडिस, दोनों कोरिया के इंचोन में 2016 में हुई एशियन एमेच्योर चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493