गोल्फ : इंडोनेशियन मास्टर्स में अटवाल हिस्सा लेंगे

जकार्ता, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। एशिया के बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ियों के साथ-साथ भारत के अर्जुन अटवाल भी अगले हफ्ते से शुरू हो रहे 7,50,000 डॉलर की इनामी राशि वाले इंडोनेशियन मास्टर्स में हिस्सा लेंगे।

रॉयल जकार्ता गोल्फ क्लब में 23 से 26 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में करीब 25 एशियन टूर चैम्पियन हिस्सा लेंगे, जिसमें अटवाल सहित थाईलैंड के थावोर्न विराटचैंट, फिलीपींस के एंजेलो क्यू जैसे चोटी के खिलाड़ी खिताब की दावेदारी पेश करेंगे।

इसके अलवा विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी इंग्लैंड के ली वेस्टवुड, एशिया के पहले मेजर चैम्पियन दक्षिण कोरियाई वाई. ई. यांग और डेनमार्क के थॉमस जॉर्न भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगे।

अटवाल पिछले साल दुबई में अपना आठवां एशियन टूर जीतने में कामयाब रहे थे। पिछले चार सालों में यह उनकी पहली जीत रही।

अमेरिका में अब बस चुके और पूर्व शीर्ष एशियन टूर खिलाड़ी अटवाल 2010 में पीजीए टूर जीतने वाले भी पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

अटवाल ने इंडोनेशियन मास्टर्स में हिस्सा लेने के बारे में कहा, “एशियन टूर में वापस आकर खेलना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। यहां दोस्ताना माहौल होता है और मुझे यहां खेलना पसंद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493