गोल्फ : क्लार्क, यांग ने की सिंगापुर ओपन में खेलने की पुष्टि

सिंगापुर, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेजर गोल्फ चैमिंप्यनशिप विजेता रह चुके नॉर्दर्न आयरलैंड के डारेन क्लार्क और दक्षिणकोरिया के वाई. ई. यांग ने अगले महीने होने वाले एसएमबीसी सिंगापुर ओपन में हिस्सा लेने की बुधवार को पुष्टि कर दी।

क्लार्क और यांग के लिए सिंगापुर ओपन में सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त जॉर्डन स्पीथ भी हिस्सा लेंगे।

तीन वर्ष के अंतराल के बाद सिंगापुर ओपन अगले वर्ष 28 से 31 जनवरी के बीच यहां सेंटोसा गोल्फ क्लब के सेरापोंग कोर्स में खेला जाएगा।

एशियन टूर और जापान गोल्फ टूर संगठन (जेजीटीओ) द्वारा दोहरी मान्यता प्राप्त सिंगापुर ओपन में न्यूनतम इनामी राशि 10 लाख डॉलर होगी।

एशियन टूर की ओर से जारी विज्ञप्ति में क्लार्क ने कहा, “सिंगापुर ओपन में वापसी को लेकर मैं उत्साहित हूं। सिंगापुर ओपन में कई दिग्गज खिलाड़ी चैम्पियन रह चुके हैं और इसका एक समृद्ध इतिहास रहा है।”

क्लार्क ने कहा, “सिंगापुर ओपन में मैं कई बार खेल चुका हूं और सेरापोंग कोर्स दुनिया के शानदार कोर्स में से है। यहां जीत हासिल करने के लिए आपको अपना सर्वश्रेष्ठ करना होता है।”

एशियन टूर के मानद सदस्य यांग 2012 में सिंगापुर ओपन में आखिरी बार खेलते हुए 10वें स्थान पर रहे थे।

सिंगापुर ओपन में एशियन टूर के 60 खिलाड़ियों और जेजीटीओ के शीर्ष 60 खिलाड़ियों के अलावा सिंगापुर के शीर्ष पेशेवर और गैर-पेशेवर खिलाड़ियों सहित दुनिया के शीर्ष-50 में से खिलाड़ियों को बुलाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493