‘दिलवाले’, ‘बाजीराव मस्तानी’ अच्छा कारोबार करेंगी : शाहरुख

मुंबई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि उनकी फिल्म ‘दिलवाले’ और रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण-प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खासा प्रभावित कर अच्छा कारोबार करेंगी।

शाहरुख ने यहां कहा, “दोनों फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। एक ही दिन नहीं, बल्कि लोग दूसरे दिन ‘दिलवाले’ देख सकते हैं। मुझे यकीन है हर किसी का मनोरंजन होगा। ‘दिलवाले’ मजेदार और पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ ऐतिहासिक फिल्म है। दोनों अलग हैं, दोनों के दर्शक अलग हैं और मैं आश्वस्त हूं कि दोनों फिल्में अच्छा कारोबार करेंगी।”

दोनों फिल्में सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493